Maurya TV

मौर्य टीवी बिहार और झारखंड का सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान बन गया है। मौर्य टीवी बिहार और झारखंड का अपना न्यूज चैनल है। बिहार की धरती से संचालित होने वाला यह पहला न्यूज़ चैनल है। यहां के लोगों में बहुत कम समय में इसने अपनी एक खास पहचान बना ली है क्योंकि यह बिहार और झारखंड के पन्द्रह सोलह करोड़ लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और संघर्षों को सबसे बेहतर तरीके से समझा है और सबसे प्रभावशाली तरीके से पेश कर पाया है।

इसकी साख और प्रतिष्ठा इस बात से बनी है कि कुछ ही दिनों में इसने लोगों के मन मिजाज को अच्छी तरह भाँपा और उनकी जिन्दगी में दाखिल हो पाया है। क्षेत्रीय चैनल होने के बावजूद मौर्य टीवी का कवरेज और प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।